मुझे December 2022 में पेट के दायीं तरफ दर्द हुआ और ultrasound कराने पर पता चला कि मेरे दायीं किडनी में 7.3 mm की 3 stones हैं। फिर मैंने अपने General physician Dr सुराना से दवाई के माध्यम से स्टोन को निकालना चाहा। दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से जो दर्द शुरू हुआ वो फिर भी रुका ही नहीं। दोबारा ultrasound कराने पर पता चला कि एक स्टोन mid ureter में तिरछी फंसी हुई है जिसकी वजह से मुझे उल्टी और जबरदस्त दर्द के साथ गैस की परेशानी होने लगी। फिर Dr Surana ने, Dr श्री भूपत सिंह भाटी जी के बारे में बताया और मैं डॉ भाटी जी से मिला। डॉ भाटी जी से मिलने के बाद यह तो तय हो ही गया था कि बिना शल्य चिकित्सा के यह 3 स्टोन नहीं निकल सकते हैं। मुझे डॉ भाटी जी ने पूरी व्याख्या से स्टोन के बारे में और लेजर द्वारा उसके ऑपरेशन के बारे में बताया। मुझे बहुत अच्छा लगा। 6 जनवरी को मेरा ऑपरेशन प्लान किया गया। भले ही यह लेजर सर्जरी थी लेकिन मुझे डर था। जब ऑपरेशन थिएटर में मैं गया और उनके नर्सिंग स्टाफ ने ऑपरेशन की तैयारी की, कुछ देर बाद डॉ भाटी जी आए और उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और पूछा All Good. वो जो एक पल था मैं अपने डर को भूल गया, वजह यह कि डॉ भाटी जी के द्वारा attend करने पर ऐसा लगा कि चिंता की कोई बात नहीं। वो एक ऐसा पल था जैसे कोई अपना पूछ रहा हो कि all right don't worry, you will be alright. मेरा ऑपरेशन बहुत अच्छा हुआ। और अगले ही दिन छुट्टी भी हो गई। उसके 21 दिन बाद stent भी निकाल दिया गया। उन 20 दिनों में मैंने डॉ सहाब के बारे में गूगल पर बहुत कुछ देखना शुरू किया। चूंकि मैं खुद एक academic प्रोफेसर रह चुका था तो मुझे उनके द्वारा लिखे गए इंटरनेशनल जर्नल के पेपर submission भी मिले। मुझे वाकई बहुत अच्छा लगा कि डॉ सहाब अभी भी सर्जरी के साथ साथ Paper writing में भी कार्यरत हैं। जब मैंने डॉ सहाब को उनके लिखे papers के बारे में बताया तो वो चौंक गए कि इतने डिटेल्स में उनके पेपर मैंने कैसे सर्च किए। चूंकि मैं खुद academic background से था तो मुझे papers देखना अच्छा लगता है। साथ ही डॉ भाटी जी हमेशा latest technology में upto date रहते हैं। शहर में कुछ ही डॉ हैं जो रोबोटिक्स urosurgery से जुड़े हैं। Dr Bhati is one of them. कुछ लोगों ने गूगल रिव्यू में डॉ सहाब के बारे में बहुत कुछ अलग लिखा कि डॉ सहाब समय नहीं देते, या कम बोलते हैं। मैं कहना चाहूँगा कि डॉ सहाब एकदम point to point बात कहते हैं और वो एकदम सटीक कहते हैं। और साथ ही कह सकते हैं कि वो अपने कार्य को लेकर थोड़े स्ट्रिक्ट और अनुशासित हैं, जो कि होना भी चाहिए। तो मैं उन सभी negative reviews को एक सिरे से नकारता हूं। Stent निकालने के पहले मुझे 15 साल पुरानी एक और ब्लैडर से जुड़ी हुई दिक्कत का पता चला जो मैंने कभी ध्यान नहीं दी थी। डॉ सहाब ने उस पॉइंट् को तुरंत नोटिस किया और एक test के द्वारा उसका पता चला कि ब्लैडर कुछ कमजोर है जो कि दवाइयों से ठीक हो जायगा। मैं अब उस समस्या के लिए डॉ सहाब से treatment ले रहा हूं और उनके द्वारा बताये हुए दवाई और बताये हुए योगासन से काफी आराम है। I wish you all the best Dr Bhupat Singh Bhati. I thought to write this review in Hindi so that all new people those who visit your site, could not bypass this and read my best experience with you. Wish you all the best. 😊🙏